रायपुर : प्रदेश में मौसम के मिजाज फिर बदल गए हैं। पूर्व से आ रही हवाओं के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो दिनों में रात का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ा है। जिससे ठंड थोड़ी कम हुई है। अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
दिन में तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान कहीं सामान्य है, तो कहीं सामान्य से अधिक है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटे प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा. तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. तापमान में मामूली वृद्धि संभव है. पिछले 2 दिनों से ठंड कम ही है. पिछली रात प्रदेश में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
रायपुर का अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री रहा। पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री। अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जगदलपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।
Comments