महादेव ऐप घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, ईडी ने पेश किया 1800 पन्नों का परिवाद

महादेव ऐप घोटाले मामले में बड़ा खुलासा, ईडी ने पेश किया 1800 पन्नों का परिवाद

 रायपुर :  रायपुर कोर्ट में ईडी ने महादेव ऐप घोटाले का प्रथम पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया। बताया जा रहा है कि 1800 पन्नों का परिवाद पेश किया। परिवाद में पांच और आरोपियों के नाम जोड़कर परिवाद पेश किया। भीम सिंह यादव,असीम दास, शुभम सोनी और अनिल अग्रवाल समेत रोहित गुलाटी को भी परिवाद में आरोपी बनाया। अक्टूबर में अभियोजन परिवाद पेश किया था। परिवाद में 6 हजार करोड़ रुपयों की गड़बड़ी बताई गई थी। 10 जनवरी को परिवाद पर बहस होगी।

स्पेशल जज अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में ईडी ने प्रथम पूरक अभियोजन परिवाद पेश किया है। विधानसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया में सामने आए वीडियो के बाद शुभम सोनी ने ईडी को ईमेल भेजा था। ऐंबेसी से सत्यापित ईमेल मिला था। शुभम सोनी ने वायरल वीडियो में खुद को महादेव ऐप का संचालक बताते हुए कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपए देने की बात कही थी। वैसे इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से पुख्ता खबर बताया जा रहा है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments