संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदय नाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

संघ के वरिष्ठ प्रचारक हृदय नाथ सिंह का निधन, सीएम योगी ने भाजपा कार्यालय में दी श्रद्धांजलि

 2 जनवरी को बीजेपी के किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ का निधन हो गया है। बताते चले कि किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संघटक हृदय नाथ सिंह का मंगलवार को प्रातः डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हुआ। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म दी है।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रृद्धाजली दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को सभी के लिए प्रेरणीय बताया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी श्री हृदयनाथ सिंह जी के निधन पर भाव पूर्ण श्रृद्धाजली दी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक पर पोस्ट कर कहा कि देश और समाज की सेवा में सतत समर्पित देश और समाज की सेवा में सतत समर्पित रहे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हृदयनाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दु:खद है। ॐ शांति!

वहीं जेपी नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय संगठन मंत्री हृदयनाथ सिंह का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। आपका संपूर्ण जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments