कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोला

कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोला

दंतेवाड़ा :  जगदलपुर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदों ने निगम आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम आयुक्त पर अफसरशाही करने और पार्षदों की बात न सुनने का आरोप लगाया गया है। इसी के विरोध में नगर निगम की महापौर सफिरा साहू समेत कांग्रेसी पार्षद नगर निगम के बाहर सड़क पर बैठ गए हैं। आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की जा रही है।

नगर निगम की महापौर सफिरा साहू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, आयुक्त हरेश मंडावी से कांग्रेस के सारे पार्षद परेशान हो गए हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से अफसरशाही ज्यादा देखने को मिल रही है। नगर निगम आयुक्त हमारी नहीं सुनते हैं। शहर के बालाजी वार्ड में गंदगी पसरी हुई है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments