मुंगेली के पेंड्री तालाब से स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के कई लोग घायल

मुंगेली के पेंड्री तालाब से स्नान कर लौट रहे एक ही परिवार के कई लोग घायल

मुंगेली :  मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हो गया जिसमें कई लोग घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि, दशरंगपुर में एक चार पहिया गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। गाड़ी में कई लोग सवार थे। जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

घटना जरहागांव थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, सभी एक ही परिवार के सदस्य है। आज सभी वाहन से पेंड्री तालाब में स्नान करने पहुंचे थे। तभी वापसी के दौरान यह हादसा हो गया। दशरंगपुर के पास उनकी गाड़ी खेत में पलट गई। बताया जा रहा है कि, गाड़ी में बच्चे और महिलाएं भी बैठीं थी। वहीं गाड़ी भी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को गाड़ी से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments