नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट आए मां-बेटी

नक्सलियों की कायराना करतूत, IED ब्लास्ट की चपेट आए मां-बेटी

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 8 वर्षीय बच्ची और उसकी मां IED की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए IED प्लांट किया था। जिसकी चपेट में ये दोनों आ गए। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुँचाने के लिए IED प्लांट किया था। जिसके शिकार मां बेटी हो गए। बच्ची अपनी मां के साथ राशन का सामान लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर दोनों IED की चपेट में आ गए। घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments