बड़ी घोषणाः 3100 की दर से किसानों को एकमुश्त मिलेगी धान की राशि, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

बड़ी घोषणाः 3100 की दर से किसानों को एकमुश्त मिलेगी धान की राशि, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की है कि, किसानों से 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी होगी और समर्थन मूल्य के अलावा अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त दी जाएगी।

बता दें कि, भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले मोदी की गारंटी में धान के दाम 3100 रूपए एकमुश्त देने का वादा किया था। जिसे पूरा करने के लिए सरकार ने घोषणा कर दी है। वहीं किसानों के मन में भी एक संशय था कि, 3100 रूपए एकमुश्त आएगा या फिर किस्तों में दिया जाएगा।

 

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments