शाहिद कपूर की फिल्म का टाइटल आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

शाहिद कपूर की फिल्म का टाइटल आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और एक्ट्रेस कृति सेनॉन साथ में पहली बार फिल्म करने वाले हैं। इन दोनों की फिल्म को लेकर कुछ महीने पहले घोषणा हुई थी। तब से फैंस को फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल का इंतजार था। शाहिद कपूर और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म का नाम सामने आ गया है। मेकर्स ने इस फिल्म का टाइटल 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रखा है। फिल्म का ये टाइटल आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इसके साथ ही साथ मेकर्स ने फिल्म की रिलीज की भी घोषणा कर दी है। इन दोनों चीजों के अलावा फिल्म सामने आ गया है।

शाहिद कपूर की फिल्म का नाम आया सामने

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की अपकमिंग फिल्म को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही हैं। इन शाहिद कपूर और कृति सेनॉन की इस फिल्म से जुड़े अभी तक कई पोस्टर भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नाम और रिलीज से भी पर्दा उठा दिया है। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म का नाम 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' रहने वाला है। ये फिल्म इसी साल यानी 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के अभी तक कई धांसू पोस्टर सामने आ चुके हैं। फिल्म की रिलीज डेट और नाम के साथ भी मेकर ने फिल्म का नया पोस्ट भी शेयर किया है।

पहली बार साथ काम रहे हैं कृति सेनॉन-शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और कृति सेनॉन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में ये फ्रेश जोड़ी धमाल मचाने वाली है। अब देखना होगा 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है। 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments