विकास तिवारी बनाए गए वरिष्ट प्रवक्ता, पूर्व मंत्री शिवकुमार को न्याय यात्रा के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

विकास तिवारी बनाए गए वरिष्ट प्रवक्ता, पूर्व मंत्री शिवकुमार को न्याय यात्रा के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर :  प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नियुक्ति की गई है। विकास तिवारी को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है।

वहीं पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में मणिपुर राज्य का ऑब्जर्वर बनाया गया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के द्वितीय चरण की शुरुआत 14 जनवरी से मणिपुर में होने जा रही है।

मैं गौरवान्वित हूँ कि आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने मुझे मणिपुर राज्य का ऑब्ज़र्वर बनाया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी जी आम जनता के बीच जनता के मुद्दों को लेकर जा रहे हैं। निश्चित ही हम कामयाब होंगे और देश को नफरत की राजनीति से छुटकारा मिलेगा।

 

 

 

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments