अक्षत कलश के भव्य शोभायात्रा से ग्राम राम मय हुआ

अक्षत कलश के भव्य शोभायात्रा से ग्राम राम मय हुआ

बालोद  :  जिला मुख्यालय बालोद से 10 किलोमीटर दूरी पर बसे ग्राम हथौद में अक्षत कलश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के इस ऐतिहासिक आयोजन को देख सभी गदगद हो गए गांव का माहौल अयोध्या धाम लगने लगा हर घर से प्रत्येक महिला सिर पर कलश लेकर शोभायात्रा में हिस्सा बनीं। भगवान श्रीराम की इस शोभायात्रा में अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए गांव की प्रत्येक व्यक्ति शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण केंद्र भगवान श्री रामचंद्र विराजित रथ रहा जिसे फूल मालाओं से सजाकर एवं सैकड़ों ज्योति कलश यात्रा गांव के वार्डों में भ्रमण करते हुए गाँव की देवी माँ शीतला मंदिर प्रांगण में ले जाया गया। 
कलश शोभायात्रा में महिलाओं की भूमिका विशेष रही वे अपने घर से कलश को सजाकर शोभायात्रा का हिस्सा बनीं। बच्चे व महिलाओं के द्वारा सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक कलश यात्रा निकाली गई। अयोध्या में श्री रामचंद्र भगवान के दिव्य दरबार मंदिर के भव्य शुभारंभ को लेकर सभी उत्साहित हैं। 

आज के शुभ यात्रा में ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष भजनलाल साहू उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुंजाम सचिव गिरवर देवांगन कोषाध्यक्ष जागेश्वर साहू सदस्य शिवकुमार सांघरे सहित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति से मिश्रीलाल साहू टिकेंद्र साहू देवसिंह देवांगन महेंद्र देवांगन चेतन देवांगन मोहित देवांगन तोषण साहू हेमसिंह ठाकुर दुलेश खुरश्याम येदु राम देवांगन जी एल साहू श्रवण देवांगन रामसिंह देवांगन लक्ष्मण देवांगन प्रहलाद साहू बरजा राम ठाकुर विजय नेताम ग्रामीण बैगा विशाल कुंजाम सहित भारी संख्या में सभी ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments