दन्तेवाड़ा : जिला दन्तेवाड़ा में पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी,उप पुलिस महानिरीक्षक दन्तेवाड़ा रेंज कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ दन्तेवाड़ा रेंज विकास कठेरिया,पुलिस अधीक्षक दन्तेवाड़ा गौरव राय के मार्गदर्शन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा हैं।जिसके तहत डीआरजी और बस्तर फ़ाईटर्स के जवानों द्वारा लगातार नक्सल गश्त सर्चिंग किया जा रहा है।दिनांक 20 जनवरी को थाना अरनपुर क्षेत्र में गश्त सर्चिंग के दौरान डीआरजी और बस्तर फ़ाईटर्स की टीम को ग्राम पोरदेम के पास एक कंक्रीट सीमेंट का बना हुआ स्मारक दिखायी दिया जिसे माओवादियों द्वारा मलांगेर एरिया कमिटी के एलजीएस कमांडर लोकेश के नाम पर बनाया गया था टीम दंतेवाड़ा द्वारा उक्त स्मारक को ध्वस्त किया गया। इसके बाद टीम द्वारा ग्रामीणों से मिलकर चर्चा की गई जिसमें भटके हुए नक्सलियों के लिये शासन द्वारा लोन वर्राटू अभियान के तहत अपील की गई कि हिंसा और प्रतिरोध का रास्ता छोड़ कर शांति की राह चुनें और समाज की मुख्यधारा में जुड़े और शासन की जनहित योजनाओं का लाभ उठायें।उक्त जानकारी दंतेवाड़ा पुलिस विभाग द्वारा आज मीडिया को दी गई।
.jpeg)

Comments