कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए प्रज्ज्वलित कर मनाए जाएगा रामोत्सव

कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए प्रज्ज्वलित कर मनाए जाएगा रामोत्सव

कांकेर, 21 जनवरी 2023  : परमपुण्य अयोध्या की पावन धरा में प्रभु श्री रामलला की ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा सोमवार 22 जनवरी को सम्पन्न होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार इसे प्रदेश भर में रामोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय कांकेर के राजापारा वार्ड स्थित राम जानकी मंदिर में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जायेंगे। कांकेर के इतिहास में पहली बार 5100 दीए एक साथ प्रज्ज्वलित कर रामोत्सव मनाया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजापारा के श्री राम जानकी मंदिर में दोपहर 12 बजे से मानस गान का आयोजन 05 मंडलियों के द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मोहन मंडावी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, अंतागढ़ विधायक श्री विक्रम उसेंडी और भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी सहित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमंत ध्रुव, उपाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सरोज ठाकुर, उपाध्यक्ष आदि मौजद रहेंगे। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार राम जानकी मंदिर परिसर में शाम 5.30 बजे एक साथ 5100 दीए प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके बाद दीपदान कर रामलला का  पुण्य स्मरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने 22 जनवरी को आयोजित होने वाले रामोत्सव के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने सभी जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, नगरवासियों, मीडिया प्रतिनिधियों और आमजनता को उपस्थित होने का निवेदन किया है।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments