राम मंदिर उद्घाटन के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

राम मंदिर उद्घाटन के दिन कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में आज 22 जनवरी को भगवान श्री राम के भव्य मंदिर का उद्घाटन होगा। इसे लेकर देश में उत्सव जैसा माहौल है। लोग रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को देखने के लिए उत्सुक हैं। इस दिन मौसम कैसा रहेगा, क्या कोहरा या बारिश की संभावना है,

आइए जानते हैं…

22 जनवरी को अयोध्या का मौसम कैसा रहेगा?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, अयोध्या में 20 जनवरी को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि 21 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आज यानी 22 जनवरी को यहां अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, आज कोल्डे डे की स्थिति बनी रहेगी। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

IMD ने अयोध्या के लिए बनाया अलग वेब पेज

IMD ने अयोध्या और आस-पास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए मौसम संबंधी जानकारी प्रदान करन के लिए एक वेबपेज (http://mausam.imd.gov.in/ayodhya/) लॉन्च किया है, जिसमें देश-दुनिया की प्रमुख भाषाओं में तापमान, वर्षा, आर्द्रता और हवा के पैटर्न समेत महत्वपूर्ण मौसम माप दंडों की जानकारी शामिल है।

अयोध्या धाम मौसम बुलेटिन जारी करेगा मौसम विभाग

मौसम विभाग के मुताबिक, वेब पेज में सात दिनों के पूर्वानुमान, सूर्योदय व सूर्योस्त और चंद्रोदय एवं चंद्रास्त के समय की जानकारी के साथ मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही अयोध्या धाम मौसम बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। अयोध्या के साथ ही वेब पेज के जरिए आप लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और देश की राजधानी दिल्ली के मौसम पूर्वानुमान की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

उत्तर भारत में छाया रहेगा घना कोहरा

IMD के मुताबिक, उत्तर भारत में अगले 4-5 दिनों के दौरान घना से बहुत घना कोहरा और कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बनी रहने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है।






You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments