परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव आज ग्राम कोड़ोहरदी पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। ग्राम कोड़ोहरदी में आभार कार्यक्रम का आयोजन रखा गया था। जहां नवनिर्वाचित विधायक चुनाव जीतने के बाद पहली बार पहुंचे। वहीं मंच से संबोधित करते हुए विधायक ने सभी ग्राम वासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब अपने बीच के अपने बेटे को एक विधायक के रूप में विधानसभा तक पहुंचाया जो आप सब के अथक प्रयास से ही संभव हुआ। जिसके लिए मैं आप सभी को हृदय से आभार व्यक्त करता हूं और आप सभी की समस्या एवं आपके दुःख सुख में मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा। और किन्हीं भी विषम परिस्थितियों में आप जब भी चाहे मुझसे तुरंत संपर्क कर अपनी समस्याओं से मुझे अवगत करा सकते हैं कहते हुए सभी का आभार रैली कार्यक्रम में आभार व्यक्त किया।
इस दौरान मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती अनिता बाई ध्रुव,अमित मिरी पूर्व प्रदेश सचिव, दसरी बाई, चमेली बाई, तिलक, ग्राम पटेल नवतु राम, फगनी बाई, सरपंच प्रतिनिधि मोहन ध्रुव, विजय मरकाम अगनु मरकाम सहदेव नेताम,गोविन्द नेताम बीसनाथ के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
.jpeg)

Comments