गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : लवन तहसील के ग्राम पंचायत तिल्दा में पत्रकार गोलू कैवर्त सपत्नीक प्रमिला कैवर्त एवं उनके परिवार ने आयोध्या में भगवान श्रीराम चन्द्र के पावन प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर घर पर भगवान श्री रामचन्द्र के प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना कराए साथ ही गांव के गलियारों में भव्य रूप से कलश शोभा यात्रा निकालकर घर में प्रसादी वितरण, भंडारा एवं सत्यनारायण कथा कराए।प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान श्री रामचन्द्र की मूर्ति की भी प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर गॉव के आमजनो की भारी संख्या भी उपस्थिति रहा।
कलश यात्रा गोलू कैवर्त के घर में विराजमान श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर से गॉव के मुख्य तालाब तक रहा।जंहा गंगा मईया का पूजा अर्चना करने के पश्चात कलश शोभायात्रा वापसी हुआ।कलश शोभायात्रा के दौरान गलियारों में जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान रहा।इस पुनीत कार्य में गोलू कैवर्त के परिवार में उनके बड़े भाई संतोष कैवर्त, रंजीत कैवर्त, राजू कैवर्त, शिव कैवर्त, सत्यम कैवर्त, धनेन्द्र कैवर्त, ध्रुव कैवर्त, त्रेयश कैवर्त ,घर के महिलाओं में कलम बाई कैवर्त, तीज मति कैवर्त, सरस्वती कैवर्त, आशा कैवर्त, प्रमिला कैवर्त ,निर्मला कैवर्त सहित ग्रामीणों में सोमल कैवर्त, द्रविड़ कैवर्त, सूरज कैवर्त, कीरित साहू, पण्डित भूषण दुबे सहित परिवार के सदस्यों की भारी संख्या में भीड़ मौजूद रहा।
.jpeg)

Comments