परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद /छूरा : 25 जनवरी मतदाता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा सांस्कृतिक भवन में नमो नवमतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमें मुख्य अतिथि रूप में सुरेन्द्र साहु जिला प्रभारी युवा मोर्चा की उपस्थिति में यह आयोजन हुआ। जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से नवमतदाताओं को देश के प्रधान मंत्री मोदी के द्वारा मतदान के विषय में सम्बोधित किया गया। और नव मतदाताओं को बताया गया कि अपने मत का सही उपयोग कर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें बता दें कि इस वर्ष मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुवात 6 जनवरी से 22 जनवरी तक चली जिसमें छुरा में विभीन्न प्रकार के अयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। एवं इसी बीच में मतदाता का नाम जुड़वाने वा हटाने का भी काम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरेंद्र साहू ने नव मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपने मत का उपयोग शत प्रतिशत करना चाहिए और इसका उपयोग सही रूप में करना चाहिए जिससे कि देश प्रगति में सहायक हो सके।
इस कार्यक्रम में सुरेन्द्र साहु जिला प्रभारी युवा मोर्चा ,थानसिंह निषाद जिला महामंत्री,राजू साहू विधान सभा प्रभारी, मनीष साहू मंडल प्रभारी, तोकेश्वरी मांझी जनपद अध्यक्ष, नरेश निषाद जिला पदाधिकारी, लीना दुबे जिला पदाधिकरी, कृष्ण गुप्ता मंडल अध्यक्ष छुरा , गौतम शर्मा मंडल अध्यक्ष पांडुका, जितेंद्र साहू महामंत्री छुरा, सुजल कोठारी युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष छुरा ,जयदीप साहू मंडल उपाध्यक्ष छुरा, भरत निषाद उपाध्यक्ष, पार्षद देवमति साहू , चित्र रेखा ध्रुव, राधेश्याम कंवर सरपंच, धनेश ध्रुव, धर्मेंद्र चंद्राकार, किशोर सिन्हा, विष्णु सिन्हा, युवराज सिन्हा, चित्रसेन यदु, अंजनी ध्रुव, मनोज चंद्राकार पार्षद प्रतिनिधि, भगवती दीवान, एवं बड़ी संख्या में युवा वर्ग के लोग उपस्थित रहे ।



Comments