हाई बीपी और ब्लड शुगर के लिए रामबाण है कीवी, जानिए अनगिनत फायदे

हाई बीपी और ब्लड शुगर के लिए रामबाण है कीवी, जानिए अनगिनत फायदे

कीवी एक बेहद गुणकारी फल है जो पोटेशियम, फोलेट, फाइबर, विटामिन सी, ई और के जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। कीवी के इन्हीं गुणों के चलते हेल्थ एक्सपर्ट्स रोजाना कीवी खाने की सलाह देते हैं। कीवी खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके अलावा आप कीवी के सेवन से हाई बीपी, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं की चपेट में नहीं आ सकते हैं। आइए आपको रोजाना कीवी खाने के 5 फायदों के बारे में बताते हैं।

1. डायबिटीज को करें कंट्रोल 

कीवी में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों के लिए कीवी एक बहुत ही बढ़िया फल माना जाता है। कीवी को आप अपनी डाइट में सलाद या जूस के तौर पर शामिल कर सकते हैं।

2. वजन घटाने में असरदार

कीवी एक लो कैलोरी फल है जो वजन घटाने के लिए बेस्ट फल बन जाता है। वहीं कीवी में हाई फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप जल्द भूख लगने से बचे रहते हैं। इसको आप नाश्ता के तौर पर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3. इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है जोकि आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ स्किन में कोलेजन को भी बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे आप मौसमी बीमारियों से बचे रहते हैं और स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनी रहती है।

4. कब्ज की समस्या करे दूर 

कीवी डाइटरी फाइबर का एक अच्छा सोर्स है जिसके सेवन से आपका डाइजेशन मजबूत बना रहता है। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं तो डाइट में कीवी को शामिल करना बेहतरीन साबित हो सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर रहती हैं।

5. दिल को रखे हेल्दी 

कीवी में फाइबर के अलावा पोटेशियम जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। इसके सेवन से आपको दिल से जुड़ी समस्याओं जैसे- हाई ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव मिलता है। साथ ही कीवी खाने से आपका दिल सेहतमंद बना रहता है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments