स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में प्रतिभा सम्मान एवं आंनद मेला का हुआ आयोजन

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में प्रतिभा सम्मान एवं आंनद मेला का हुआ आयोजन

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा:  स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय छुरा में प्रतिभा सम्मान एवं आंनद मेला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिओं के रूप में पधारे रिंकू सचदेव (उपाध्यक्ष नगर पंचायत छुरा), सलीम मेमन (सक्रिय सदस्य पालक शिक्षक समिति), अशोक जैन (सदस्य पालक शिक्षक समिति),    विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा प्रधान पाठक मोतीलाल साहू के के साहू प्राचार्य कन्या शाला सीमा सिंह व्याख्याता कन्या शाला छुरा द्वारा माँ शारदे की छायाचित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के व्याख्याता बिनेश कुमार डनसेना द्वारा  कार्यक्रम का संचालन करते हुए सर्वप्रथम विगत सत्र 2022-23 के 14 मेधावी छात्र/छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उसके पश्चात् वर्तमान सत्र 2023-24 अर्धवार्षिक परीक्षा के 14 टॉपर  विद्यार्थियों सम्मानित कर बोर्ड परीक्षा/वार्षिक परीक्षा में बेहतर करने हेतु  प्रोत्साहित किया गया। इसी क्रम में सर्वाधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले 8 विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया गया। साथ ही सुपर गर्ल्स, युवा दिवस एवं अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होकर विभिन्न विधाओं में  उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

वार्षिक खेल कूद के लगभग 110 विजेता विद्यार्थियों  एवं 110 उपविजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पेन देकर सम्मनित किया गया। साथ ही इस सत्र की विजेता हॉउस (ब्लू हाउस) शिवनाथ के विद्यार्थियों को विजेता ट्राफी से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को उनके बेहतर प्रदर्शन एवं सहयोग हेतु प्राचार्य द्वारा प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के 4 बेस्ट स्टूडेंट गगन शर्मा  12वीं  हर्षिता सिन्हा 11वीं   दीप सचदेव 10वीं  जिज्ञासा साहू 10वीं  को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अथियों द्वारा अपने आर्शीवचन में  उक्त विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समरोह के  शानदार आयोजन हेतु विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की तारीफ करते हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त कर आंनद मेला के प्रारम्भ का आगाज किया गया।

पुरुस्कार वितरण के तुरंत पश्चात आंनद मेला का शुभारम्भ हुआ। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं खेलों से सजी  लगभग 30 स्टाल लगाया गया था। जो कि पूरी तरह कैशलेस थी। व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए सर्वाप्रथम टोकन खरीदना आवश्यक था। आनंद मेला में विद्यार्थियों के साथ साथ उनके पालक एवं छुरा नगर एवं आसपास गांव के ग्रामवासी पधार कर मेला का आनंद लेते हुए बच्चों द्वारा बनाये गये स्वादिष्ट व्यंजनों की तारीफ की गयी। सभी लोग टोकन काउंटर से टोकन खरीदकर आंनद मेला का लुफ्त उठाया।  विद्यालय के शिक्षकगण भोजराज साहू, दिवस कुमार यादव, बिनेश कुमार डनसेना, देवेश चंद्राकर, ईश्वर सेन एवं विनय यदु ने टोकन काउंटर का कार्यभार  सँभालते हुए लगभग 40000 (चालीस हजार) के टोकन का विक्रय किया। उक्त आनंद मेला में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं  ने बढ़चढ़  कर हिस्सा लिया और मेले का आंनद उठाया। उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विद्यालय के प्राचार्य एवम समस्त स्टाफ की अहम भूमिका रही।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments