प्रशासन की पहल से मुख्य मार्ग से लगे अतिक्रमणधारियों को हटाया गया

प्रशासन की पहल से मुख्य मार्ग से लगे अतिक्रमणधारियों को हटाया गया

किरंदुल  : किरंदुल स्थित मेन मार्केट वार्ड क्रमांक 08 जहाँ रोड के ऊपर अतिक्रमण धारियों द्वारा सब्जी एवम फल की दुकानें लगाई जाती हैं।बता दें उक्त स्थल से 100 मीटर की दूरी पर धर्मकांटा है जहाँ से मालवाहक गाड़िया गुजरती है।जिससे जान माल का खतरा बना रहता था एवम इससे पूर्व मार्केट में आगजनी की घटना हुई थी और अतिक्रमण के कारण फायर ब्रिगेड घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थीं।इन सभी के मद्देनजर नगरीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पहल पर सोमवार अवैध अतिक्रमण हटाया गया।नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय व सीएमओ बंशीलाल नरेटी ने कहा अतिक्रमण हटने से प्रभावित हुए व्यापारियों के लिए जल्द ही अन्य दुकानें उपलब्ध कराई जाएगी।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments