परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : एकलव्य आदर्श विद्यालय देहारगुड़ा मैनपुर जो वर्तमान में गरियाबंद ब्लाक के भुंजिया छात्रावास पीपरछेड़ी में संचालित है। जिसमें अव्यवस्थाओं की शिकायतों को लेकर पालकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। जिस पर आज गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने पीपरछेड़ी पहुंचकर विद्यालय का निरीक्षण करते हुए अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पालक व स्कुल स्टाफ से विस्तृत चर्चा किए। वहीं छात्र छात्राओं से मुलाकात करते हुए समस्याओं की जानकारी ली। पालकों के द्वारा कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाया जा चुका था लेकिन अब तक समस्याओं से निजात नहीं मिल पाया है। जिसके बाद गरियाबंद कलेक्टर को समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपे थे।
जिसमें विद्यालय की प्रमुख समस्याओं में भवन निर्माण, टेबल कुर्सी, युनिफॉर्म,लैब, कम्प्यूटर जैसी समस्याएं है। वहीं पालकों की शिकायत के बाद आज 7 फरवरी को सुबह 10 बजे गरियाबंद कलेक्टर विद्यालय का निरीक्षण हेतु पीपरछेड़ी पहुंचे। लंबे समय से अव्यवस्थाओं के बीच संचालित इस विद्यालय की अव्यवस्थाओं पर अब कलेक्टर के पहुंचने के बाद लोगों की आस बढ़ी है कि अव्यवस्थाओं पर विराम लगने के आसार हैं।निरीक्षण के दौरान दीपक अग्रवाल कलेक्टर गरियाबंद के साथ सहायकआयुक्तआदिवासी विभाग नवीन भगत , स्थानीय जनप्रतिनिधि, पालकगण एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।



Comments