छत्तीसगढ़ की विष्णु देव भाजपा सरकार का पहली बजट की कहानी ,भाजपा - कांग्रेस -आम जनता की अपनी अपनी जुबानी

छत्तीसगढ़ की विष्णु देव भाजपा सरकार का पहली बजट की कहानी ,भाजपा - कांग्रेस -आम जनता की अपनी अपनी जुबानी

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ भाजपा नेतृत्व की विष्णु देव साय सरकार की पहली बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश किये गए हैं जिसको भाजपा सरकार ने अमृत काल के नीव की बजट का नाम दिये गए हैं।इस बजट पर भाजपा, कांग्रेस नेताओं के अलावा आम जनता का क्या कहानी  है आइए जानते हैं उनके ही जुबानी।पवन कुमार साहू भाजपा के कद्दावर एवं पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बलौदाबाजार ने कहा कि शुक्रवार को विधानसभा में पेश किए गए बजट वाकई में छत्तीसगढ़ के लिए अमृत काल की शुरुआत का प्रमाण बजट है इससे निश्चित ही सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास होगा, रोजगार, कृषि ,शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क ,ग्रामीण आजीविका के क्षेत्रों में बेतहाशा विकास के नए मार्ग बनेगा।विजय केसरवानी वरिष्ठ भाजपा नेता बलौदाबाजार ने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ में अमृतकाल की वर्षा की शुरुआत हुई है जो समूचे प्रदेश को खुशहाल बनाएगी।संजय साहू वरिष्ठ भाजपा नेता एवं शिवम क्लॉथ स्टोर्स के संचालक ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार आम जनता गरीबों किसानों एवं बेरोजगारो की सरकार है, भाजपा  सरकार की बजट ने  छत्तीसगढ़ के सभी लोगों के समानता का अधिकार लाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता पारस ताम्रकार ने कहा कि भाजपा सरकार की बजट ने सभी वर्गों संतुष्ट कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सार्थक पहल किये गए हैं जो सराहनीय एवं वन्दनीय है।

श्याम बाई साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ने कहा कि महिलाओं को स्वालम्बन बनाने के लिए आदर्श प्रस्तुत करने वाली बजट है।संध्या राजेत्री महिला मोर्चा महामंत्री लवन ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की बजट में महतरी वन्दन योजना को विशेष ध्यान रखा गया है जिससे महिलाए आत्मनिर्भर होंगे साथ ही आर्थिक सुदृढ़ीकरण को बल मिलेगा।हितेंद्र ठाकुर जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने कहा कि भाजपा सरकार की बजट बड़े बड़े उद्योगों को लाभ पहुंचाने वाली बजट है, गरीबों, किसानों, आमजन, बेरोजगारो के लिए इस बजट में कुछ नहीं है।विमल कुमार साहू जिला महामंत्री कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार ने कहा कि यह बजट लोगों को झुनझुना थमाने वाली बजट है।

वीरेंद्र बहादुर कुर्रे वरिष्ठ कांग्रेस नेता एव सरपंच खैंन्दा ने कहा कि विकास का एजेंटा इस बजट में पूरी तरह गायब है ।प्रेम लता बंजारे कांग्रेस नेत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार, न्याय ,एवं आत्मनिर्भरता की स्पष्ट उल्लेख नहीं होने से यह बजट बिल्कुल निराशजनक है।सुश्री पदमेश्वरी साहू ने कहा कि भाजपा सरकार की बजट भाजपा सरकार के नेताओं की जुमलेबाजी बजट है।सेवती कैवर्त पार्षद नगर पंचायत कसडोल एवं कांग्रेस नेत्री ने कहा कि विष्णु देव साय की सरकार द्वारा पेश किए गए बजट बिल्कुल लाली पॉप से कम नहीं है।वंही आमजनों में डोंगरीडीह से केदारनाथ वर्मा ,जग्गू वर्मा, भगदन कैवर्त, तिल्दा से लक्ष्मण कैवर्त, खोलबाहरा,दुलरवा, फिरित बंजारे, कृष्ण कुमार बंजारे, रामाधार डहरिया ,डोंगरा से कृष्ण कुमार वर्मा, जिलेराम कैवर्त, दुजराम वर्मा सहित आसपास गॉव के ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट संतोष जनक है।

You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे

Comments

  • No Comments...

Leave Comments