गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ की भाजपा विष्णु देव साय के सरकार ने सत्ता में आते ही छत्तीसगढ़ के मातृ शक्तियों से किये वादे को पूरा करते हुए एवं चुनाव पूर्व देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को प्रति माह महतारी वन्दन योजना के तहत 1 हजार रुपये महीने देने की घोषणा किये थे जिसको भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमल करते हुए योजना का प्रत्यक्ष लाभ महिलाओं को प्राप्त हो इसके लिए निर्देश जारी कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से महिला बाल विकास विभाग के कर्मचारियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से फार्म भरने से लेकर जमा सहित ऑनलाइन एंट्री करने की जिम्मेदारी दिये गए हैं।बलौदाबाजार के संवेदनशील कलेक्टर चंदन कुमार के सार्थक पहल से महतारी वन्दन योजना में बलौदाबाजार जिला में तेजी दिख रहा है।
गौरतलब हो कि जिला बलौदाबाजार के सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रियता पूर्वक जिम्मेदारी दिखाते हुए हितग्राहियों को हर प्रकार की उचित जानकारी देते हुए उनके फार्म भरने से लेकर ऑनलाइन एंट्री करने में पसीना बहा रहे हैं।महिला बाल विकास विभाग लवन परियोजना अन्तर्गत क्षेत्र के ग्राम पंचायत डोंगरा, तिल्दा, लाटा, सिरियाडीह, डोंगरीडीह, परसापाली, भालूकोना, सिंघारी, हरदी, तुरमा, चितावर, अमलडीहा, करदा मरदा सहित सभी जगहों के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सार्थक पहल का परिचय देते हुए दिख रहे हैं वहीं महतारी वन्दन योजना का फार्म जमा करने पहुंच रही महिला हितग्राहियों में उत्साह, खुशी झलक रही है।
तिल्दा की महिला हितग्राहियों में रामिन कैवर्त, अनिता कैवर्त, भारती कैवर्त, सुनीता कैवर्त ,पूर्णिमा कैवर्त सहित सभी ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार एवं फार्म भरने जमा करने एव ऑनलाइन एंट्री कर सार्थक पहल करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद एवं आभार जताते हुए दिख रही है।इस सम्बंध में डोंगरा 03 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांता वर्मा ,तिल्दा03 की कार्यकर्ता प्रमिला कैवर्त, लाटा की कार्यकर्ता सुशीला मांझी, सिरियाडीह की कार्यकर्ता नारायणी साहू, करदा की कार्यकर्ता हीरा साहू सभी ने बताया कि हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसकी विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें हर तरह का उचित जानकारी उपलब्ध कराते हुए फार्म भर रहे हैं ।आगे बताया कि फार्म निःशुल्क आंगनबाड़ी केंद्रों में उपलब्ध है,इसके अलावा यह भी बात बताया कि फार्म जमा करने में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अलग से टेबल की व्यवस्था हर आँगन बाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं द्वारा सुनिश्चित किये गए हैं।वहीं महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक शांति पटेल सहित सभी पर्यवेक्षको ने सार्थक पहल में पूरी ताकत झोंक दिये हैं
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments