परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : महासमुंद जिला अंतर्गत अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ समाज सर्कल बरेकेल क्रमांक 1 राज्य कौड़िया, पिथौरा में पिथौरा महोत्सव सत्र 2024 का आयोजन किया गया था। जहां बिन्द्रानवागढ़ विधायक जनक ध्रुव भी शामिल होने पहुंचे। जहां लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया, इस अवसर पर बसना विधायक डा. सम्पत अग्रवाल, मोहित ध्रुव, श्रीमती तारा ध्रुव सदस्य माध्यमिक शिक्षा मंडल, संजय सिन्हा प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस,देव सिंह निषाद, आनंद सिन्हा उपस्थित रहे।
इस दौरान विधायक ने पुजा अर्चना भी की, एवं पिथौरा महोत्सव 2024 के लिए सभी उपस्थित लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।



Comments