परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अम्बिकापुर पहुंचे न्याय योद्धा राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्षों के साथ मीटिंग मुलाक़ात कर न्याय की लड़ाई में अपना भागीदारी दिया गया। जिसमें भावसिंह साहू गरियाबंद जिलाध्यक्ष, गिरीश दुबे,हितेश ठाकुर , उधो राम वर्मा, छाबड़ा उपस्थिति हुए।
उन्होंने आगे कहा कि अब डरो मत, सहो मत, निडर बनो, अपनी आवाज़ उठाओ न्याय की लड़ाई में भागीदार बनो। छत्तीसगढ़ में चाहे युवा हों, चाहे महिलाएं, मोदी सरकार ने हर वर्ग के साथ छल किया है।
2014 से आज तक केवल मोदी के करीबी उद्योगपतियों का विकास हुआ है। इस न्याय की लड़ाई में हम राहुल गांधी जी के साथ हैं।आज देश में लोकतंत्र नहीं, तानाशाही का राज है जहां किसी को अपनी बात रखने की आज़ादी नहीं है। बस अब और नहीं, अब समय है अपनी आवाज़ को बुलंद करने का न्याय के लिए लड़ने के लिए। जिसे अमृतकाल कहा जा रहा है, वो दरअसल अन्यायकाल है, जिसमें सिर्फ ‘एक व्यक्ति' की मनमानी चल रही है। जिस लोकतंत्र की स्थापना के लिए गांधी, नेहरु, पटेल ने संघर्ष किया, आज उसकी हत्या हो रही है। लोकतंत्र को बचाने के लिए हम लड़ते रहेंगे, मिलकर संघर्ष करते रहेंगे।
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

Comments