दिनभर इंस्टा पर रिल्स बनाती थी पत्नी, पति ने छीना मोबाइल तो कर ली खुदकुशी

दिनभर इंस्टा पर रिल्स बनाती थी पत्नी, पति ने छीना मोबाइल तो कर ली खुदकुशी

दुर्ग। जिले के भिलाई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को मोबाइल और सोशल मीडिया से दूर क्या किया पत्नी ने मौत को ही गले लगा लिया. महिला ने अपने बच्ची को कमरे में बंद किया और फिर फांसी के फंदे में झूल गई. मामला भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के अनुसार, महिला ने यह कदम पति की ओर से मोबाइल छीन लेने के कारण उठाया. वहीं मोहल्ले वालों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच मोबाइल को लेकर कई बार विवाद होता रहता था. लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला के शव को फंदे से नीचे उतार दिया था. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेज दिया है.

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments