डॉ देवेंद्र नायक को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया सम्मानित

डॉ देवेंद्र नायक को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया सम्मानित

रायपुर. श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ देवेंद्र नायक और उनकी टीम को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एक शासकीय कार्यक्रम में सम्मानित किया है. ये कार्यक्रम ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित किया गया था.

डॉ देवेंद्र नायक ने बताया कि श्री बालाजी हॉस्पिटल को ये सम्मान वर्ष 2021-22 और 2022-23 के दौरान बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना के तहत सर्वाधिक मरीजों को इस योजना का बेहतर लाभ पहुंचना के लिए सम्मानित किया गया है. ये अवार्ड मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के हाथों डॉ देवेंद्र नायक, अस्पताल की मैनेजिंग डायरेक्टर नीता नायक, डायरेक्टर डॉ बिरेंद्र पटेल और मेडिकल सुप्रिटेंडट डॉ दीपक जायसवाल ने प्राप्त किया. अवार्ड लेने के बाद डॉ देवेंद्र नायक ने कहा कि इसके पीछे अस्पताल के हर डॉक्टर और स्टॉफ की पूरी मेहनत है. उन्होंने कहा कि ये गौरंवित करने वाला क्षण था. बता दें कि मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में ओडिशा के मरीजों का भरोसा बरकरा है, इसी का नीताजा है कि अस्पताल को ये अवार्ड मिला है.









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments