अभियान सृजन के तहत नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने लगातार दूसरे दिन ग्राम कुम्हारी में लगाया गया चलित थाना

अभियान सृजन के तहत नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने लगातार दूसरे दिन ग्राम कुम्हारी में लगाया गया चलित थाना

 

गोलू कैवर्त ब्यूटी हेड बलौदाबाजार : अभियान सृजन के तहत उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा जिले में सभी प्रकार के नशे विरुद्ध विशेष अभियान चालाया जा रहा है एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक केसर पराग के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 19/02/2024 को सवेरे ग्राम कुम्हारी में चलित थाना लगाया गया एवं गाँव के बडे़ बुजुर्गों व बच्चों सभी को शराब, गांजा, गुटखा, तम्बाखू आदि सभी प्रकार नशे से दूर रहने के संबंध में जानकारी दिया गया एवं उनसे संकल्प लिया गया, साथ ही साथ ग्रामीणों को आनलाईन ठगी, सायबर फ्राड जैसे अपराध एवं रोड एक्सीडेंट के संबंध में भी जानकारी दी गयी, नशे का शिकार होकर लोग गलत रास्ते पकड़ लेते हैं एवं अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं इसलिए नशा के खिलाफ लोगो को जागरूक कर एक बेहतर समाज बनाने के लिए "अभियान सृजन" अंतर्गत पुलिस द्वारा इस तरह का जागरूकता अभियान एवं नशे के धंधे में संलिप्त अपराधियों पर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है,










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments