हाई स्कुल कोठीगांव के प्राचार्य रुपेन्द्र साहू को दी गई बिदाई

हाई स्कुल कोठीगांव के प्राचार्य रुपेन्द्र साहू को दी गई बिदाई

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : संकुल केंद्र कोठीगांव एवं दादरगांव के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय हाई स्कूल कोठीगांव के प्राचार्य रुपेंद्र साहू का भावभीनी विदाई समारोह श्यामलाल सोरी समाज सेवी की अध्यक्षता चमेली ध्रुव सरपंच तथा बी आर हिरवानी सेवा निवृत्त शिक्षक बेल्टुकरी रूखमणी साहू के विशेष आथित्य में सम्पन्न हुआ।

बीआर हिरवानी सेवा निवृत्त शिक्षक बेल्टुकरी ने कहा कि शिक्षकीय जीवन का उद्देश्य केवल अपना पेट पालना ही नहीं अपितु समाज एवं राष्ट्र के लिए साधना स्थली होता है जिसका एक चरण रुपेंद्र साहू जी ने पार किया अब समाज जीवन में प्रत्यक्ष काम करेंगे अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समाज सेवी सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल शोरी ने स्वरचित कविता से शुरू करते हुए कहा दुनिया भगवान के फुलवारी हरे , हम सब झन ओकर क्यारी हरन शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में अपील करते हुए कहा अधिक मेहनत करके यहां के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय विद्यालय केंद्रीय विद्यालय आत्मानंद जैसे स्कूल में प्रवेश कराने में बडी भूमिका निभाएं सेवा निवृत्त प्राचार्य रुपेंद्र साहू यहां 7 वर्ष अपनी सेवाएं दिए तब से यहां का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा बच्चों में संस्कार अनुशासन स्वयमेव परिलक्षित होता है गरीब बच्चों का शुल्क स्वयं जमा कर बच्चों का हित करते थे।

अपने विदाई समारोह में सेवानिवृत्त प्राचार्य रुपेंद्र साहू ने कहा मानव बनना सौभाग्य है उसमें शिक्षक बनना परम सौभाग्य है।

 शिक्षक अपने कर्तव्य के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं बच्चों को उत्कृष्ट बनाने के साथ श्रेष्ठ बनाना हमारा परम कर्तव्य है. अपने देश में स्वतंत्रता के बाद नई शिक्षा नीति पहली बार आया है हम सब सौभाग्य शाली है कि भारतीय दर्शन एवं हिंदू संस्कृति को देश में बढ़ावा मिलेगा अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण से समाज में श्रद्धा भक्ति आस्था एवं विश्वास बढ़ा है तथा आधुनिकता के साथ राष्ट्रीय भावना का जागरण हुआ है।

शासकीय हाई स्कूल कोठी गांव के प्रभारी प्राचार्य मानकुमारी दीवान शिक्षक नवीन साहू डोमेंद्र साहू जिलेश्वरी दीवान शालिनी मिश्रा ने साल श्रीफल एवं भूली बिसरी याद को तरोताजा रखने पुराने फोटो संकलन का आकर्षक एल्बम भेंट किया, मिट्ठू राम साहू प्रधान पाठक दादरगांव , मायाराम साहू प्रधानपाठक कोठी गांव, पंडरीपानी संकुल समन्वयक झामेश्वर ध्रुव संतराम सरपंच चमेली ध्रुव दयालुराम धामेश्वर ध्रुव संतराम नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधियों व कक्षा नायकों ने रुपेंद्र साहू का सम्मान किया।

संकुल समन्यक संतराम नेताम ने कार्यकम का संचालन किया शासकीय हाई स्कूल कोठीगांव के प्रभारी प्राचार्य मानकुमारी दीवान ने आभार व्यक्त किया।










You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments