हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप द्वारा जरुरतमंदों को उपचार के लिए सहायता राशि वितरित

हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप द्वारा जरुरतमंदों को उपचार के लिए सहायता राशि वितरित

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद/छुरा : ग्राम मैनपुर (पीपरछेडी) निवासी पीलूराम निर्मलकर द्वारा हृदय रोग एवं छुरा निवासी भारत सोनी की पुत्री श्रीमती उत्तरा सोनी के किडनी संबंधित बीमारी से पीड़ित होने पर उसके उपचार हेतु आर्थिक सहायता की अपील उनके परिजनों द्वारा हेल्पिंग हैंड चैरिटी ग्रुप छुरा के पास किया गया था।जिस पर समुचित जांच उपरांत दोनों पीड़ितों के उपचार हेतु क्रमशः 15000 रु एवं 20000 रु की आर्थिक सहायता का चेक पीलूराम निर्मलकर एवं पीड़िता की मां श्रीमती फूलमती सोनी को ग्रुप के डाॅ. आनंद गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया।यह जानकारी ग्रुप के सचिव लक्की मेमन द्वारा दिया गया है।विदित हो कि जनसेवा ही प्रभुसेवा है के उक्ति को चरितार्थ करता हुआ यह ग्रुप गरियाबंद जिले के गंभीर बीमारी से पीड़ित और आर्थिक रुप से अक्षम लोगों को आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान करता है।इस सेवा कार्य में लगभग 200 लोग जुड़े हुए हैं जो प्रतिमाह अपना अंशदान ग्रुप को ऐसे सेवा कार्य के लिए प्रदान करता है।

ग्रुप का एक ही उद्देश्य है कि राशि के अभाव में कोई जरुरतमंद ईलाज से वंचित ना हो। ग्रुप से जुड़कर सहयोग करने के लिए गोपाल सोनी, लक्की मेमन, अमिताभ जैन एवं रीझे यादव से संपर्क कर सकते हैं। वर्तमान में सिर्फ गरियाबंद जिले के निवासियों को ही इस ग्रुप द्वारा उपचार हेतु आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से प्रदान की जाती है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments