गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा, लाटा, परसापाली,सिंघारी, भालुकोना, हरदी, तुरमा ,अमलडीहा, पहंदा, खैरा सहित आसपास के गॉवो में ईंट भट्ठों के अवैध तस्कर सक्रिय होकर राजश्व नुकसान पहुंचाने में भीड़ चुके हैं।तहसील एवं खनिज विभाग से कार्रवाई नहीं होने के कारण अवैध रूप से संचालित ईंटे का कारोबार काफी फल फूल रहा है।ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शासन के योजनाओं का आवास निर्माण काम जोरों पर है जिससे हितग्राहियों को इन ईंट भट्ठे से अधिक दाम में ईंट लेना मजबूरी हो गया है।वहीं विभागीय नियमों को धत्त बताकर शासकीय एवं निजी भूमि पर ईंट का अवैध कारोबार बिना स्वीकृति के संचालन करने वाले ईंट तस्कर के हौसले बुलंद हैं।जमीन को कई फीट गड्ढे खोदकर ईंट बनाने से जमीन के गड्ढे में जानवरों का खतरा भी मंडरा रहा है वहीं ईंट पकाने के दौरान निकलने वाली धुंआ से पर्यावरण पूरी तरह से प्रदूषित हो रहा है।
ईंट बनाने की स्वीकृति शासन प्रशासन से सिर्फ कुम्हार प्रजातियों को एक निर्धारित संख्या में क़रीब 50 हजार तक ही है लेकिन कुम्हार जातियों को छोड़कर अन्य वर्गों के लोग इस धंधे में लिप्त होकर राजस्व क्षति पहुंचाने में लगे हैं।नियम क्या कहते हैं एक नजर इस पर भी डालते हैं तो सबसे ग्राम पंचायत में आवेदन लगाए जाने का प्रावधान है वहां से ईंट बनाने का कारण दर्शाना पड़ता है प्रस्ताव एन ओ सी मिलने पर खनिज विभाग में जानकारी देकर राजश्व शुल्क पटाने के बाद खनिज विभाग की वैधानिक स्वीकृति मिलने के बाद घरेलू उपयोग हेतु ईंट बनाने का प्रावधान है।लेकिन अधिकांश लोग ईट भट्टे का कारोबार चलाकर प्रशासन को रोजाना राजश्व हानि पहुंचा रहे हैं।खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त बलौदाबाजार ने बताया कि बहुत जल्द रेत तस्कर एवं ईंट भट्ठे पर कार्रवाई होगी।



Comments