मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने एयरपोर्ट में केक कटवाकर दी बधाई

मुख्यमंत्री साय के जन्मदिन में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन ने एयरपोर्ट में केक कटवाकर दी बधाई

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सीएम साय से मिलने और बधाई देने के लिए कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। इस अवसर पर जशपुर से वापसी के दौरान एयरपोर्ट में गरियाबंद नगर पालिका अब्दुल गफ्फार मेमन ने भी मुख्यमंत्री साय से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।  मेमन ने सैंकड़ो कार्यकर्ताओं के उपस्थिति में ही सीएम साय से एअरपोर्ट में ही केक कटवाया और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। यह पहला अवसर था जब एयरपोर्ट में ही सीएम विष्णु देव साय ने जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फू मेमन के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश गोपाल सिन्हा, टिंकू ठाकुर, भी मौजूद रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments