महतारी वंदन योजना : आवेदन में दिये बैंक खाते में ही पात्र हितग्राहियों की राशि अंतरण होगी

महतारी वंदन योजना : आवेदन में दिये बैंक खाते में ही पात्र हितग्राहियों की राशि अंतरण होगी

बेमेतरा 23 फरवरी 2024 : इन दोनों महतारी वंदन योजना को लेकर गांव गांव में कुछ भ्रम फैलाये जाने की खबर है। योजना में सभी लोगों में काफी सुधार भ्रांतियां फैलाई गई थी कि सिर्फ पोस्ट ऑफिस के ही एकाउंट में पैसा आएगा,पूरे प्रदेश के अधिकांश शहरों में लिंक के नाम पर पोस्ट ऑफिस में नया खाता खुलवाये जाने की खबर है।जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री बी.डी.पटेल ने स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं ने महतारी वंदन योजना में आवेदन किए है। उसके आधार से लिंक होना चाहिए। जिनके महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है वह अपने बैंक जाकर खाते आधार कार्ड से लिंक करा लें।
     
श्री पटेल ने बताया कि आज 23 फरवरी (शुक्रवार) को अंतिम सूची जारी की जाएगी। उसके बाद अंतिम सूची पर दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2024 निर्धारित है। दावा आपत्ति का निराकरण 26 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। वही अंतिम सूची का प्रकाशन 01 मार्च 2024 को होगा। राशि अंतरण 8 मार्च 2024 को होगा। पात्र महिलाओं को राशि उनके आवेदन में दिये बैंक खाता नंबर में ही अंतरण होगी। किसी अन्य खाते में नहीं जाएगी। इसके लिए अलग पोस्ट ऑफिस में या अन्य बैंक में खाता खोलने की जरूरत नही है और ना ही किसी के बहकावे में आये। योजना से संबंधित जानकारी के लिए महिला एवं बाल विकास कार्यालय या आंगनवाडी कार्यकर्ता से संपर्क किया जा सकता है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments