परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : छत्तीसगढ़ प्रदेश देवांगन कल्याण समाज के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देवांगन द्वारा सोहन देवांगन गरियाबंद निवासी को प्रदेश संरक्षक एवं छुरा निवासी नंद देवांगन को प्रदेश सह सचिव मनोनीत किया गया है। वहीं 25 फरवरी को राजधानी रायपुर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी मनोनीत किए जाने पर गरियाबंद जिला के देवांगन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। जिसमें देवांगन समाज प्रमुख देवनारायण देवांगन, हरिराम देवांगन, छुरा से छगनलाल देवांगन, मोतीराम देवांगन, गंगाराम देवांगन, हेमराज देवांगन,हेमनारायण देवांगन, सहित सभी समाज प्रमुख शामिल हैं।



Comments