छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत सभी संभागों में हो सकती है बारिश

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत सभी संभागों में हो सकती है बारिश

रायपुर :  छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव की संभावना है। बढ़ते गर्मी और तेज धूप के बीच बारिश की संभावना है। रायपुर समेत बस्तर, दुर्ग और सरगुजा संभाग  में आज बारिश की संभावना जताई जा रही है। आने वाले दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि। कल हवा की दिशा में परिवर्तन होकर दक्षिण होने की संभावना है। पशु विश्व में परिवर्तन होने के कारण दिखेगा असर। 
 

आज से बारिश का दौर शुरू 
आज से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है।  25 और 26 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है। 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 

सामान्य से ऊपर रहा रात का पारा 
आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में हल्की बारिश की संभावना है। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध रहने के बाद बादल साफ हो गया। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर  में दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments