मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दो मार्च को राजिम में 

मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह दो मार्च को राजिम में 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्या के विवाह के लिए 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया जाता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के अशोक पाण्डेय ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 02 मार्च को राजीव लोचन मंदिर परिसर राजिम में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 150 जोड़ो का पंजीयन किया गया है।

इस योजना से गरीब परिवारों को कन्या के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना है। इसके लिए गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को लाभ दिलाया जाना है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments