ग्राम चरौदा में वनधन केंद्र भवन जल्द - देवसिंह रात्रे

ग्राम चरौदा में वनधन केंद्र भवन जल्द - देवसिंह रात्रे

 

311 कुसुम झाड़ लाख पालन के लिए चयनित

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद / छुरा : छुरा मुख्यालय से लगे चरौदा (बिरोडार) में वन धन केंद्र खोला गया है। जिसमें जय मां वनदेवी स्व सहायता समूह द्वारा भूई लीम एवं महुल पत्ता खरीदा गया है, ग्राम चरौदा कमार बस्ती होने के कारण कमार प्रोजेक्ट के अंतर्गत पी व्ही टी जी  वनधन केंद्र बनाया गया है। प्रदेश प्रतिनिधि लघु वन उपज (व्यापार एवं विकास)  देवसिंह रात्रे के द्वारा निरीक्षण किया गया। जिसमें समिति द्वारा खरीदा गया भुई लीम एवं माहुल पत्ता का व्यापार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया । निरीक्षण के दौरान कुसुम झाड़ का कटाई, छटाई का भी निरीक्षण किया गया, ज्ञात हो कि चरौदा में 311 कुसुम झाड़ का लाखपालन के लिए चयनित किया गया है जिसमें 20 कुसुम झाड़ में उच्च कोटि के बिहान लाख बीज का प्रयोग  के तौर पर लगा दिया गया है। जिसकी प्रति क्विंटल 80 हजार रुपया कीमत है , इनकी तोड़ाई माह जून, जुलाई में की जाएगी एवं शेष झाड़ में जून - जुलाई में बिहान लाख-बीच का रोपण किया जाएगा।
 वहीं रात्रे द्वारा समिति की हौसला अफजाई करते हुए जल्द से जल्द वन धन केंद्र भवन का निर्माण करने का आश्वासन दिया गया। एवं समिति के पदाधिकारी को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया।  इस ग्राम को चयन करने में प्रबंधक मोहम्मद नसरुद्दीन खान का बहुत बड़ा योगदान है ।रात्रे के साथ रायपुर से आए अधिकारी के साथ-साथ पत्रकार मेष नंदन पांडेय , मोहम्मद नसरुद्दीन खान समिति प्रबंधक, जनक साहू समिति प्रबंधक , वनधन मित्र पुनाराम भी उपस्थित रहे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments