गरियाबंद में जिला कार्यकारिण की घोषणा, सक्रिय सदस्य बनाए गए पदाधिकारी

गरियाबंद में जिला कार्यकारिण की घोषणा, सक्रिय सदस्य बनाए गए पदाधिकारी

 राजिम :  छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला गरियाबंद की कार्यकारिणी का विस्तार राजिम कुंभ 'कल्प' मेले के दौरान किया गया है। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देश एवं मार्गदर्शन पर विस्तार किया गया।

पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी की घोषणा गरियाबंद जिला के अध्यक्ष श्यामकिशोर शर्मा एवं संघ के महासचिव रमेश चौधरी ने की है अध्यक्ष- श्यामकिशोर शर्मा, महासचिव- रमेश चौधरी। संघ के संरक्षक के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों को रखा गया है इनमें फारूक मेमन गरियाबंद, अरेंद्र पहाड़िया फिंगेश्वर, कामेश्वर गोस्वामी राजिम, यशवंत यादव छुरा, मनमोहन नेताम देवभोग, अल्तमस खान अमलीपदर। उपाध्यक्ष के रूप में जिले के वरिष्ठतम पत्रकार नरेंद्र तिवारी छुरा, मनोज वर्मा गरियाबंद, प्रकाश वर्मा राजिम, जितेद्र शर्मा फिंगेश्वर, पुरुषोत्तम पात्र देवभोग, हसन खान मैनपुर, गुरु नारायण तिवारी अमलीपदर को बनाया गया है। 

संतोष जैन बनाए गए कोषाध्यक्ष

सचिव भरत बखारिया गरियाबंद, जितेद्र सिन्हा फिंगेश्वर, रामकृष्ण ध्रुव मैनपुर, अश्वनी अवस्थी अमलीपदर, धनंजय बिहारी देवभोग, यामिनी चन्द्राकर छुरा एवं सहसचिव के रूप में योगेश सिंह ठाकुर फिंगेश्वर, रमेश सोनी देवभोग, योगेश शर्मा मैनपुर, समद खान रिजवी छुरा, नितिन बखारिया गरियाबंद, रामानुज नेताम अमलीपदर, कोषाध्यक्ष संतोष जैन छुरा को बनाया गया है। संघ में विशेष सलाहकार के रूप में जिले के वरिष्ठ पत्रकार गोरेलाल सिन्हा गरियाबंद, नीरज शर्मा राजिम, आलोक पहाड़िया राजिम, लीलाराम साहू राजिम शामिल किए गए हैं। 

कार्यकारिण सदस्यों में इनके नाम

कार्यकारिणी में मोहन कुशवाहा मैनपुर, नागेश्वर मोरे देवभोग, देवी चरण ठाकुर देवभोग, विकास शर्मा राजिम, अनंत नारायण तिवारी अमलीपदर, भागीरथी सिन्हा छुइहा बेलर, तेजराम ध्रुव छुइहा बेलर, नेमीचंद बंजारे राजिम, गोविंद तिवारी, नागेश तिवारी, अमित अवस्थी, उरेन्द्र साहू सहित जिले के छहों विकासखंड के श्रमजीवी पत्रकार संघ के सदस्यों को रखा गया है। संघ के महासचिव रमेश चौधरी ने जारी प्रेस नोट में कहा है कि, सदस्यो की सक्रियता को देखते हुए आने वाले दिनों में कुछ और पदाधिकारी लिए जाएंगे।








You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments