रायपुर : अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल सनातन सुरक्षा को लेकर कहा गया कि प्रभु श्रीराम जी के ननिहाल छत्तीसगढ़ राज्य में हिंदू सुरक्षित नहीं, बिरनपुर साजा निवासी हिन्दू योद्धा भुनेश्वर साहू की हत्या को हिंदू समाज भूला नहीं था कि फिर से लालपुर कवर्धा निवासी गौ सेवक साधराम यादव की हत्या हो जाती है निरंतर प्रदेश में हिन्दुओं के ऊपर अत्याचार बढ़ते जा रहे है। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण निढल्ले से चल रहा है , लव जिहाद, लैंड जिहाद जोरो पर है परंतु सब राजनीतिक दल, ओर नामी हिंदू संगठन मौन है बिरनपुर साजा और लालपुर कवर्धा सर तन से जुदा अभियान के तहत मारे गए परिजनों को उचित न्याय दिलाने सहित सनातन समाज की सुरक्षा की मांग को लेकर अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ द्वारा 27 फरवरी 2024 पुराना बस स्टैंड पंडरी से सायं 4 बजे मशाल यात्रा निकालकर ग्रास मेमोरियल मैदान पर यात्रा का समापन कर राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
इस यात्रा को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने कहा देश के अन्य राज्यों में हिंदू विरोधी घटनाएं, हत्याएं देखने ओर सुनने को मिलता था लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भी सर तन से जुदा अभियान का आगाज़ कुछ कट्टरपंथियों ने कर दिया है, 2023 में बिरनपुर साजा भुनेश्वर साहू तथा 20 जनवरी 2024 की मध्य रात्रि लालपुर कवर्धा में गौ सेवक साधराम यादव का सर धड़ से अलग कर निर्मम हत्या कर दी गई है। कुछ वर्ष पहले सूरजपुर जिले के भटगांव जरही में बाबा खान ने घर में घुसकर एक हिन्दू नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या कर दी थी, इसी तरह दुर्ग जिले के भिलाई में मलकीत सिंह को हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने पर अल्पसंख्यकों ने मौत के घाट उतार दिया था।
धीरे धीरे जिहाद का विकृत स्वरूप समूचे छत्तीसगढ़ को अपनी चपेट में ले रहा है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र साव ने कहा राज्य में सरकार किसी की भी हो यदि हिंदू या हिन्दुत्व पर यदि आघात होगा तो राष्ट्रीय बजरंग दल सहन नहीं करेगा न ही शांत बैठेगा। इस यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री राहुल वाडिवा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भीम साहू, महामंत्री भुनेश्वर सेन उपाध्यक्ष निखिल कुमार, विक्रान्त शर्मा, श्रीमति रश्मि जैन सहित प्रांत एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित हुए ।



Comments