प्रदेश के जनहितैषी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि बलौदाबाजार कलेक्टर का ट्रांसफर पर रोक लगाए : महेन्द्र साहू  

प्रदेश के जनहितैषी मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि बलौदाबाजार कलेक्टर का ट्रांसफर पर रोक लगाए : महेन्द्र साहू  

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष  एवं संडी बंगला मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र साहू ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं भाजपा सरकार से प्रार्थना करते हुए कहा है कि बलौदाबाजार जिला का वर्तमान संवेदनशील जनहितैषी कलेक्टर चंदन कुमार का कार्यशैली बेदाग एवं निष्पक्ष रहा है, जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए  हमेशा सार्थक पहले किये जाने की बात सामने आते रहा है।इसके अलावा ,कलेक्टर श्री कुमार के पास काफी लंबा प्रशासनिक अधिकारी के पद का अनुभव होने के साथ साथ सरल स्वभाव एवं आमजन के हितों सहित जिला में अनेकों जनहितैषी विकास कार्य संपादित हो पाया है जिसका श्रेय कलेक्टर श्री कुमार को जाता है।वरिष्ठ भाजपा नेता  श्री साहू ने राज्य सरकार से पुनः कलेक्टर श्री कुमार  को बलौदाबाजार में यथावत रखने की मांग किये गए हैं।आगे चर्चा करते हुए यह भी कहा कि कलेक्टर को बलौदाबाजार में कार्यभार संभाले महज़ कुछ महीने हुए थे ऐसे में अचानक बदलना न्याय संगत नहीं होने की बात पर प्रकाश डाला है।

श्री साहू ने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जनहितैषी है आमजन भावनाओं का सदैव ध्यान रखा है और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिल्कुल प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करेगी ऐसा हम सभी को विश्वास की बात श्री साहू ने चर्चा में कहा।श्री साहू ने यह भी बात भी कहा भाजपा के प्रदेश स्तरीय बड़े नेताओं को निवेदन सन्देश मोबाईल के माध्यम किये हैं, जरूरत पड़ेगी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित भाजपा के अन्य बड़े नेताओं से  सौजन्य मुलाकात कर कलेक्टर बलौदाबाजार के ट्रांसफर को रोक लगाने के प्रार्थना करेंगे।श्री साहू ने सबसे महत्वपूर्ण बात यह भी रखा है कि कलेक्टर श्री कुमार की छवि बेदाग ,सरल ,निष्पक्ष होने के साथ कंही कोई आमजन की शिकायत भी नहीं है, ऐसे में एकाएक कुछ महीनों बाद ट्रांसफर आमजनो के विश्वास के विपरीत है।आखिर में पुनः उक्त बातें को दोहराते हुए कहा है कि प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री उनकी मांग पर विचार कर सकारात्मक निर्णय जरूर लेंगे।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments