एकल विद्यालय की मासिक बैठक टोनहीडबरी शिव मन्दिर प्रांगण में हुआ सम्पन्न 

एकल विद्यालय की मासिक बैठक टोनहीडबरी शिव मन्दिर प्रांगण में हुआ सम्पन्न 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद छुरा :  एकल अभियान के तत्वधान में चल रहे एकल विद्यालय वनाँचल  क्षेत्रों  के  गावों में संचालित है। इस एकल विद्यालय के माध्यम से गांव में पंचमुखी शिक्षा, प्राथमिक शिक्षा,आरोग्य शिक्षा,ग्राम विकास शिक्षा,जागरण शिक्षा ,संस्कार शिक्षा। इन पांच शिक्षाओं को लेकर गांव में बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं गांव के विकास हेतु विद्यालय चलाया जाता है। इसी के अंतर्गत अंचल के नयापारा , संच छुरा  में 30 विद्यालय संचालित है।  संच छूरा के 30 विद्यालय ग्राम के  आचार्यों के मासिक बैठक के साथ साथ आचार्य सम्मान कार्यक्रम टोनहीडबरी शिव मंदिर प्रांगण में  सम्पन्न हुआ। जिसमें अंचल समिति गरियाबंद से अंचल अध्यक्ष श्रीमती मिलेश्वरी साहू, उपाध्यक्ष केसर निर्मलकर, कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश मानिकपुरी, महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती ताकेश्वरी साहू जी, एवं संच समिति छुरा से संच अध्यक्ष महेंद्र द्विवेदी, उपाध्यक्ष  हेमन्त कुमार सिन्हा, सचिव श्रीमती आरती गुप्ता, कोषाध्यक्ष  विमल पुरोहित, एवं सक्रिय सदस्य श्रीमती मीरा शर्मा , रश्मि गुप्ता , सोनिया कोठरी,  कृष्णा पटेल ,  मनोहर यादव, एवं अंचल   कार्यकर्त्ता टीकम निषाद अंचल कार्यालय प्रमुख, शिव नेताम संच प्रमुख एवं समस्त आचार्य उपस्तिथ थे। जिसमे आचार्यों को उपहार देकर उनका सम्मान किया गया, साथ ही समस्त समिति पदाधिकारियों का मार्गदर्शन मिला।
 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments