बालोद: आज राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 मार्च 2024 को आयोजित किया जा रहा है इस तारतम्य में मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी अभिभावकों से आव्हान करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक अवश्य पिलाये ताकि कोई भी बच्चा छूटे न। पल्स पोलियो अभियान तीन दिवस तक चलाया जायेगा। प्रथम दिवस 3 मार्च को पोलियो बूथ के अतिरिक्त बस स्थानक आंगनबाड़ी केद्रो पर वह चिन्हित स्थानों पर पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। 04 एवं 05 मार्च को टीम सदस्यों द्वारा घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो पिलाया जायेगा। स्वास्थ्य केन्द्र एवं आगनबाड़ी केन्द्रों को पोलियो बूथ बनाया जायेगा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानीन के माध्यम से टीम का गठन किया गया है। डौण्डी लोहारा विकासखंड में लगभग 18000 बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाने का लक्ष्य है प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 16000 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाया जा चुका है
यह पल्स पोलियो अभियान 0(जीरो) से 5 वर्ष के बच्चों को जिस जगह पर भी वही पर या घर-घर जाकर के पोलियो ड्राप पिलाकर संपूर्ण भारत को पोलियो मुक्त करना है यह जानकारी दिनेश कुमार सिंन्हा विकासखंड डौण्डी लोहारा के बीपीएम ने दिया है।
Comments