आप नेता गिरफ्तार: जमीन विवाद में खरसिया के भाजपा नेता को मार दी गोली

आप नेता गिरफ्तार: जमीन विवाद में खरसिया के भाजपा नेता को मार दी गोली

रायगढ़ :  खरसिया गोली कांड मामले में पुलिस ने 10 घंटे में आरोपी अमर अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है। रायगढ़ पुलिस और रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गोली कांड के बाद आरोपी दिल्ली भागने का प्लान बना रहा था। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 

दरअसल, 4 मार्च को खरसिया के संजय नगर में जमीनी विवाद के चलते आम आदमी पार्टी नेता अमर अग्रवाल ने भाजपा नेता गोपालगिरी पर हमला किया था। जिसके बाद उसे सिर पर चोट आ गई थी। हालांकि सूचना मिलते ही रायगढ़ के अस्पताल में रेफर किया गया था। जिसकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है। इस विवाद के बाद आरोपी अमर अग्रवाल जल्द से जल्द यहां से निकलकर दिल्ली जाने की सोच रहा था। दिल्ली पहुंचने के लिए आरोपी रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गया था। इसी बीच पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे पकड़ लिया और जेल की हवा खाने के लिए भेज दिया। अब दिल्ली की हवा खाने की जगह जेल की असली हवा खाएगा।

स्थानीय लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती 

गोली लगने के बाद  स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ बीजेपी नेता गोपाल गिरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं आरोपी को पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े जाने के बाद घटना की वजह क्या थी, इसका पता नहीं चल पाया है। आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश जारी है।

 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments