क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव बिना सुरक्षा कर्मियों के,दौरे पर निकले देवभोग क्षेत्र 

क्षेत्रीय विधायक जनक ध्रुव बिना सुरक्षा कर्मियों के,दौरे पर निकले देवभोग क्षेत्र 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद :  आज प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव अपने सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर अकेले ही क्षेत्रीय दौरे पर निकल पड़े। उनका कहना था कि देवभोग क्षेत्र दुर है वहां से लोग अपने समस्या एवं काम को लेकर मुझे मिलने आते हैं। और मेरे एवं सुरक्षा कर्मियों के ठहरने हेतु प्रशासन द्वारा मुझे कब तक आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। सुरक्षा कर्मियों को मैं कहां ठहराऊंगा और नहीं मेरे ठहरने की व्यवस्था है इसलिए अकेले ही क्षेत्रीय दौरे पर निकल पड़ा हूं।

वहीं विधायक जनक ध्रुव  अमलीपदर ब्लॉक के मुड़ामहान के मड़ाई मेला एवं ग्राम वासियों द्वारा आयोजित आदिशक्ति मां छोटी मावली मंदिर उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पहुंचकर पुजा अर्चना की। जहां ग्रामवासियों ने ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया।  वहीं देवभोग ब्लॉक के ग्राम बरही टोंगसी पारा पहुंचकर  बीसी परिवार के नीजी कार्यक्रम में शामिल हुए।
 









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments