प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार।कलेक्टर  के.एल.चैहान ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया है। उन्होंने मृतक के वैध वारिसान के बैंक खाते में उक्त राशि जमा कराने के निर्देश सम्बंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी को दिए हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हरखान निवासी गंगूराम निषाद पिता धजाराम निषाद की मृत्यु बिच्छु के डंक मारने से हो गई थी। राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधान के अनुसार मृतक के निकटतम वैध वारिसान पत्नि नीराबाई पति स्व. गंगूराम निषाद को 4 लाख रुपये आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments