गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री श्रीराम लला दर्शन योजना के तहत पलारी जनपद क्षेत्र के 35 तीर्थयात्रियों को पूर्व जिलाध्यक्ष सहकारी बैंक रायपुर योगेश चंद्राकर द्वारा हरी झंडी दिखाकर अयोध्या रवाना किया गया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय सरकार द्वारा आस्था स्पेशल ट्रेन द्वारा रायपुर संभाग से 850 श्रद्धालुओं को निशुल्क यात्रा करायी जा रही है जो लगातार अनवरत जारी रहेगा । इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा महेश्वर, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश चंद्रवंशी, नगर पंचायत अध्यक्ष यशवर्धन मोनू वर्मा, भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू, सरपंच संघ अध्यक्ष चरणदास तेहरवंश, पार्षद ताजेन्द्र कन्नौजे, जनपद सीईओ रोहित नायक, कुश अग्रवाल, मदन साहू, तोलाराम साहू, परस राम साहू सहित अनेक लोग उपस्थित थे ।



Comments