महतारी शक्ति वंदन कार्यक्रम संडी मंडल के ग्राम पंचायत संडी मुड़पार में सम्पन्न हुआ

महतारी शक्ति वंदन कार्यक्रम संडी मंडल के ग्राम पंचायत संडी मुड़पार में सम्पन्न हुआ

 

गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री बिष्णुदेव साय द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिये महतारी वंदन योजना के तहत उनके खाते में सीधे प्रतिवर्ष 12000 रु एवं महीने 1000 रु ट्रांसफर करेंगे । संडी मंडल क्षेत्र के महिलाओं का एक बड़ा महतारी शक्ति वंदन कार्यक्रम ग्राम पंचायत संडी मुड़पार में सम्पन्न हुआ । जिसमें पश्चिम बंगाल की सभा में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं से वर्चुअल जुड़कर उनसे संवाद किया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष तेजराम वर्मा, भाजपा मंडल संडी अध्यक्ष महेन्द्र साहू, जनपद उपाध्यक्ष मनोज आडिल, अजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शम्भूसिंह डहरिया, मंडल महामंत्री द्वय पप्पू वर्मा, विजय कोसले, महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मला रजक, जिला मीडिया प्रभारी शिक्षा प्रकोष्ठ बल्लू वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मोनू साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष लीलाधर साहू, सरपंच मुरली साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामखिलावन वर्मा, युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु वर्मा, सचिव राजेश बंजारे, बिसौहा यादव, सलीम खान, सावित्री वर्मा, प्रिया कोसले, प्रीति सागर सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थे ।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments