गोलू कैवर्त ब्यूरो हेड बलौदाबाजार : कसडोल विधानसभा के तहसील लवन अंतर्गत ग्राम पंचायत तिल्दा में रेत का अवैध खनन एवं परिवहन बदस्तूर जारी है।यंहा कुछ लोग हैं जो पाल कछार तरबूज की खेती बाड़ी करने के लिए राजश्व विभाग लवन से पट्टा जारी करवाए हुए हैं लेकिन उस पट्टे का उपयोग तरबूज फसल नहीं लगाकर रेत का अवैध खनन एवं परिवहन में लगा कर रोजाना राजश्व क्षति पहुंचाने में पसीना बहा रहे हैं, इतना ही नहीं रेत के अवैध खनन एवं परिवहन से भरी ट्रैक्टरो के बेलगाम तिल्दा डोंगरीडीह पक्की सड़क पर रोजाना चलने से पक्की सड़क से डामर उखड़ कर खराब हो रहा है जिससे सड़क पर दोपहिया एवं सायकल चलाने वाले राहगीरों को हिचकोले खाते हुए सफर करने में विवश होना पड़ रहा है।
लगातार रेत भरी ओवर लोडिंग ट्रैक्टर के चलने से पक्की सड़क बदहाल होता जा रहा है जिससे ट्रैक्टर चालक एव रेत के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों को कोई मतलब नहीं है,तिल्दा डोंगरीडीह पक्की सड़क बनने में सैकड़ों वर्ष लग गया लेकिन सड़क को बर्बाद करने वाले रेत तस्करों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।सड़क खराब होने की खामियाजा तिल्दा, डोंगरा, डोंगरीडीह, लाटा सिरियाडीह सहित दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को भुगतना पड़ेगा क्योंकि ग्रामीणों का आने जाने का मुख्य मार्ग एकमात्र तिल्दा डोंगरीडीह पक्की सड़क है ।ग्रामीणों ने मांग किये हैं कि अविलंब रेत का अवैध खनन एव परिवहन पर रोक लगाकर सख्त कार्रवाई किये जाने की मांग जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग से किये गए हैं।खनिज निरीक्षक भूपेंद्र भक्त ने बताया कि बहुत जल्दी ही रेत के अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई होगी।



Comments