परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद, देवभोग : बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के झाखरपारा में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्ववान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवभोग के द्वारा चुनावी बॉन्ड को लेकर झाखरपारा स्थित एसबीआई बैंक के समक्ष प्रदर्शन किया गया। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में चुनावी बांड योजना को असंवैधानिक मानते हुए उस पर रोक लगा दी है। अदालत ने इस योजना के तहत प्राप्त दान का खुलासा करने का निर्देश दिया।
साथ ही भारतीय स्टेट बैंक ने कोर्ट के समक्ष आवेदन दायर किया जिसमें विवरण साझा करने के लिए 30 जून 2024 तक विस्तार करने की मांग की। देश के सबसे बड़े और कम्प्यूटरिकृत बैंक को चुनावी बांड के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए पांच महीने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। एसबीआई का इस्तेमाल बीजेपी की वित्तीय अनियमिताओं और काले स्रोत को छिपाने के लिए किये जाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है। जिसमें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव भी अपने समर्थकों के साथ इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।



Comments