अष्टप्रहरी कार्यक्रम में सरईपानी पहुंचे विधायक जनक ध्रुव 

अष्टप्रहरी कार्यक्रम में सरईपानी पहुंचे विधायक जनक ध्रुव 

परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद :- ग्राम सरईपानी में महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में अष्टपहारी  कार्यक्रम का आयोजन सभी ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था। जहां क्षेत्रीय विधायक शामिल होने पहुंचे, जहां ग्रामवासियों ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए मंचासीन किये। तत्पश्चात विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन से गांवों में परस्पर सौहार्द पूर्ण वातावरण निर्मित होता है और हमारे गांव एवं समाज में हमारे संस्कृति की एक अलग पहचान दिखाई पड़ती है।

व आने वाली पीढ़ी को एक नई दिशा देने में सहायक होती है। वहीं स्थानीय मुलभूत समस्याओं से भी रूबरू होते हुए ग्रामीणों से भेंट मुलाकात की। वहीं विधायक ने इस आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।









You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments