रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने तुलसी का पौधा भेंटकर कार्यक्रम स्थल पर स्वागत किया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संबोधन में कहा महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार के लिए महतारी वंदन योजना उपयोगी होगी। आज 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की राशि अंतरित की गई। साइंस कालेज मैदान में माताओं-बहनों में योजना को लेकर अपूर्व उत्साह नजर आ रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महीने एक हजार रुपए की गारंटी दी थी। गारंटी पूरी होने का उत्साह इन महिलाओं के चेहरे पर छलक रहा है। इस स्नेह राशि से महिलाएं अपने लिए छोटी-छोटी खुशियां खरीद सकेंगी।
Comments